भारत

बदनामी का डर: नाबालिग रेप पीड़िता ने की खुदकुशी, घटना जानकर लोग रह गए सन्न

jantaserishta.com
11 Sept 2021 6:09 PM IST
बदनामी का डर: नाबालिग रेप पीड़िता ने की खुदकुशी, घटना जानकर लोग रह गए सन्न
x
युवती के साथ हुई हैवानियत और फिर उनकी मौत ने सबको सन्न कर दिया है.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में 30 साल की युवती के साथ हुई हैवानियत और फिर उनकी मौत ने सबको सन्न कर दिया है। अब राज्य के ही अमरावती जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर ली। इस मामले के आरोपी को 15 सितंबर तक पुलिस रिमांड में भेजा गया है। इस मामले में इलाके के पुलिस सब-इंस्पेक्टर दिलीप पाटिल ने मीडिया को जानकारी दी है कि शुक्रवार को एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। यह दावा किया गया था कि एक युवक ने 15 साल की लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किया। लड़की गर्भवती भी हो गई थी।

पुलिस ने कहा, 'हमें शिकायत मिली थी कि एक युवक ने नाबालिग लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किया। वो गर्भवती हो गई और बाद में उसने फांसी लगा ली। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत ने आरोपी को 15 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा है।
इधर इसी तरह के एक अन्य मामले में महाराष्ट्र की एक अदालत ने ठाणे जिले में ढाई साल की बच्ची के बलात्कार के आरोपी 49 वर्षीय व्यक्ति को दोषी करार देते हुए दस साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कविता डी शिरभाते ने भारतीय दंड संहिता तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून (पोक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मुंब्रा के रहने वाले आरोपी को उसके परिचित की ढाई साल की बच्ची से बलात्कार करने का दोषी पाया और उसे दस साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर दस हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story