भारत

कोरोना वायरस का खौफ: तीन लड़कियां 1 साल से ज्यादा दिन एक ही कमरे में थी बंद, फिर...

jantaserishta.com
20 July 2021 1:17 PM IST
कोरोना वायरस का खौफ: तीन लड़कियां 1 साल से ज्यादा दिन एक ही कमरे में थी बंद, फिर...
x

कोरोना की दूसरी लहर ढलान पर है और हर कोई अभी भी इस महामारी से डरा हुआ है. आंध्र प्रदेश में पूर्वी गोदावरी में कोरोना का डर एक परिवार में ऐसा समाया कि उसने अपने आपको 15 महीने तक बाहरी दुनिया से अलग-थलग कर लिया. परिवार का एक सदस्य सिर्फ जरुरत का सामान लेने जाता था. बाकी 15 जगह से घर से बाहर ही नहीं निकले.

पूर्वी गोदावरी पुलिस ने परिवार की तीन लड़कियों का रेस्क्यू किया, जिन्होंने पिछले साल महामारी की शुरुआत के तुरंत बाद खुद को एक छोटे से अंधेरे कमरे में बंद कर लिया था. न तो लड़कियां बाहर निकलती थीं और न ही उनकी मां को किसी ने देखा था.
यह घटना तब सामने में आई जब रज़ोल मैनुअल में कदली गांव के ग्राम स्वयंसेवकों को पता चला कि पांच सदस्यीय परिवार अपना घर नहीं छोड़ रहा है और कई महीनों से तीन लड़कियों को कई लोगों ने नहीं देखा है. गांव वालों को शक होने लगा. इसके बाद गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
50 वर्षीय जॉन बेनी ने अपनी पत्नी रुथम्मा के साथ अपनी तीन बेटियों को एक घर में कैद कर लिया था. कोरोना से हो रही मौतों के घर से यह परिवार डरा हुआ था. कोरोना की पहली लहर के दौरान जॉन बेनी के एक पड़ोसी की मौत हो गई थी. पड़ोसी की मौत के बाद परिवार ने अपने आपको अलग कर लिया.
स्थानीय एसआई कृषिमाचारी को गांव के स्वयंसेवकों के माध्यम से जानकारी मिली कि तीन लड़कियां एक ही कमरे में कोरोना के डर से बंद हैं और घर से उनके पिता ही बाहर निकलते हैं. पुलिस घर पहुंची और पिछले डेढ़ साल से कमरे के अंदर रह रही तीन लड़कियों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी निगरानी की जा रही है.
फिलहाल लड़कियों का इलाज चल रहा है. उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाने की कोशिश की जा रही है. इसके साथ ही पूरे परिवार को कोरोना के प्रति जागरुक किया जा रहा है और टीका लगवाने की अपील की जा रही है. पूरे गांव में यह कौतूहल का विषय बना हुआ है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story