भाजपा का खौफ? TMC ने नगर निगम के चुनाव में 6 विधायकों और एक सांसद को दिया टिकट

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच इस साल दूसरी बार बड़ी जंग होने वाली है। यह मुकाबला कोलकाता नगर निगम के चुनावों में होने वाला है, जहां 19 दिसंबर को 144 सीटों पर मतदान होने वाला है। इस मुकाबले को लेकर तृणमूल कांग्रेस कितनी गंभीर है इसका पता इस बात से लगता है कि उसने कुल उम्मीदवारों में से 45 फीसदी महिलाओं को उतारा है। इसके अलावा 23 अल्पसंख्यक उम्मीदवार भी उतारे हैं। यही नहीं तृणमूल कांग्रेस ने इस चुनाव में परिवहन मंत्री फिरहाद हाकिम समेत 6 विधायकों और एक सांसद को भी चुनावी समर में भेज दिया है। फिरहाद हाकिम को ममता बनर्जी के करीबी नेताओं में शुमार किया जाता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





