भारत

फौजी की प्रेमिका ने किया सुसाइड...इस वजह से तेजाब पीकर दे दी जान

Admin2
6 Jan 2021 3:30 PM GMT
फौजी की प्रेमिका ने किया सुसाइड...इस वजह से तेजाब पीकर दे दी जान
x
सनसनीखेज मामला

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिल के छजलैट थाना क्षेत्र में प्रेमी फौजी ने रिश्ता तोड़ा तो प्रेमिका आपा खो बैठी। उसने घर में रखा तेजाब पीकर जान दे दी। दोनों के बीच करीब चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फौजी अपनी प्रेमिका का दूसरी जगह भी रिश्ता नहीं होने दे रहा था। कई बार परिवार वालों ने रिश्ता तय किया, मगर प्रेमी ने फोटो भेजकर या फोन करके रिश्ता तुड़वा दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की। पोस्टमार्टम में तेजाब पीने से मौत होने की पुष्टि हुई। देर रात तक फौजी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी थी।

मामला छजलैट थाना क्षेत्र के दयानाथ पुर गांव का था। यहां रहने वाली युवती ने इंटर करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। पिता कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। परिवार में चार बेटियों के अलावा दो बेटे हैं। परिवार वालों के मुताबिक दूसरे नंबर की बेटी का प्रेम प्रसंग पड़ोस में रहने वाले फौजी से चल रहा था। वर्तमान में उसकी तैनाती असम में है। पिछले दिनों युवती का रिश्ता काशीपुर में तय किया था। शादी की तारीख भी तय हो गया था। जानकारी होने पर फौजी ने काशीपुर में फोन करके रिश्ता तुड़वा दिया था। दो जनवरी को फौजी छुट्टी लेकर आया था। रात के समय युवती फौजी के साथ चली गई। दूसरे दिन तलाश शुरू की तो युवती वापस घर आ गई थी। परिजनों के मुताबिक फौजी द्वारा रिश्ता तुड़वाए जाने को लेकर गांव में पंचायत बैठी।

इसमें दोनों पक्षों के लोग शामिल हुए। फौजी पर शादी करने का दबाव बनाया। वह तो शादी करने के लिए राजी हो गया, मगर परिजन नहीं हुए। बाद में परिजनों के कहने पर फौजी ने भी शादी करने से इनकार कर दिया। इसी बात से परेशान होकर बुधवार सुबह युवती ने घर में टॉयलेट साफ करने के प्रयोग में आना वाला तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने आसपास के डाक्टरों को दिखाया। लाभ नहीं मिलने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। एसओ छजलैट सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया था। पोस्टमार्टम में तेजाब पीने से मौत होने की पुष्टि हुई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

Next Story