भारत

पिता का दर्द: कहा- बेटी को मारकर लटका दिया, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
2 Nov 2022 10:06 AM IST
पिता का दर्द: कहा- बेटी को मारकर लटका दिया, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

सांवली होने की वजह से दामाद ने उनकी बेटी को मारकर फांसी पर लटका दिया.
झांसी: सांवले होने की सजा मौत... यह सुनने में अटपटा लगे, लेकिन झांसी में एक पिता ने ऐसा ही आरोप अपने दामाद पर लगाया है. पिता का आरोप है कि सांवली होने की वजह से दामाद ने उनकी बेटी को मारकर फांसी पर लटका दिया. महिला शादी के 6 माह बाद ही फंदे पर लटकी मिली है. पिता ने ससुराल वालों पर हत्या कर लटकाने का आरोप लगाया है.
पिता का आरोप है कि दामाद की दूसरी शादी थी, पहली पत्नी छोड़ गई थी, शादी के समय यह बात छुपाई गई, अब दामाद कहता था कि मेरी बेटी का रंग काला है, परिवार से मैच नही करता. दरअसल, मध्य प्रदेश के भिंड की रहने वाली ज्योति की शादी झांसी के रहने वाले अनुराग की शादी 3 मई 2022 को धूमधाम से हुई थी.
लड़की के पिता का आरोप है कि उसने अपनी इकलौती बेटी ज्योति (25 साल) की शादी 3 मई 2022 को झांसी के वीरांगना नगर निवासी अनुराग आर्या से की थी. शादी में लगभग 30 लाख रुपए खर्च किए थे. इससे बाद भी ससुराल वाले चार पहिया गाड़ी मांग रहे थे और जमीन बेचकर मांग पूरी करने के लिए कहते थे.
पिता का कहना है कि दो बेटे होने के कारण जमीन नहीं बेची, इसको लेकर बेटी को परेशान किया जा रहा था, दामाद अनुराग इंजीनियर है और प्राइवेट सेक्टर में काम करता, जबकि अनुराग के पिता बैंक से रिटायर्ड हुए हैं. पिता का आरोप है कि ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित करते थे, दो माह घर रहने के बाद करवाचौथ से दो दिन पहले बेटी को ससुराल भेजा था.
रविवार सुबह करीब 10:30 बजे बेटी ज्योति ने अपनी मां रेखा को फोन किया और बताया कि अभी तक चाय नहीं मिली है. बातचीत के दौरान दामाद आ गया और बोला कि सारी बात घर बता रही है. इसके बाद मोबाइल बंद हो गया. मां ने दो बार कॉल किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ. इसके बाद समधी ने फोन कर ज्योति के मरने की सूचना दी.
सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया. लड़की के पिता शिवशंकर ने आरोप लगाते हुए कहा कि दामाद अनुराग की शादी हो चुकी थी. उसकी पहली पत्नी छोड़ गई और उनका तलाक हो गया. शादी के समय ये बात हम लोगों से छुपाई गई. अगर हमें पता होता तो शादी नहीं करते.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story