भारत
पिता की मौत, घर में गोद भराई की चल रही थी तैयारी, हुआ ये हादसा
jantaserishta.com
7 Oct 2022 8:37 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
परिवार में कोहराम मच गया.
बांदा: बांदा में बेटी के गोद भराई की रस्म की खुशियां पलभर में मातम में बदल गई. जिला अस्पताल में तैनात 55 साल का रामदीन बेटी की गोद भराई की रस्म के लिए छुट्टी लेकर घर जा रहा था. अस्पताल से बाहर निकलते ही एक बाइक सवार से टक्कर में उसकी मौत हो गई. मृतक के बेटे हर्षित ने बताया कि मेरी 5 बहने हैं, मैं अकेला भाई हूं. 2 बहनों की शादी भी हो चुकी थी, तीसरी की होनी थी.
इस घटना के बाद रामदीन के परिवार में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस बाइक सवार युवक की तलाश कर रही है. अबतक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है. यह मामला शहर कोतवाली के सिविल लाइन इलाके का है.
वहीं, जिला अस्पताल ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉक्टर विनीत सचान ने बताया कि हमारे अस्पताल के एक कर्मचारी जो स्वीपर के पद पर कार्यरत थे. घर मे कुछ कार्यक्रम था छुट्टी लेकर घर जा रहे थे तभी अस्पताल से जाते समय गेट के बाहर किसी बाइक ने टक्कर मार दी. जिसमें वो घायल हो गए, तुरंत ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन हालात गंभीर थी जिसके चलते कानपुर रेफर किया गया था. रास्ते में मौत हो गई. शव को पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





