कोरोना से पिता की मौत: बेटे को सताने लगी याद, किया ऐसा काम की लगता है घर के सोफे पर बैठे हैं

जब कोई अपना छोड़ कर जाता है तो ऐसा लगता है, मानों दुनिया ही ख़त्म हो गई हो. इंसान धीरे-धीरे रहना सीख जाता है. याद होगा कि कोरोना के कारण कई लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं. ऐसे में महाराष्ट्र के सांगली जिले एक इंस्पेक्टर भी कोरोना संक्रमण के कारण उनकी मौत हो गई थी. अपने पापा की याद में बेटे ने एक सिलिकॉन स्टैच्यू बनवा दिया ताकि पिता का प्रेम हमेशा मिलता रहे. ये स्टैच्यू पिता की याद में बनवाया गया है. इसे देखने के बाद आपको लगेगा ही नहीं कि ये कोई मूर्ति है. इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक इंस्पेक्टर अपनी वर्दी में सोफे पर बैठा हुआ है. यह पिता और पुत्र के गहरे रिश्ते को दिखाता है. इस तस्वीर को देखने के बाद लोग बेहद भावुक हो रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





