भारत

खौफनाक: पिता का शव घर में सीलिंग फैन से मिला लटका, बेड पर मृत मिली बेटी, और...

jantaserishta.com
24 March 2022 8:24 AM IST
खौफनाक: पिता का शव घर में सीलिंग फैन से मिला लटका, बेड पर मृत मिली बेटी, और...
x

नई दिल्ली: दिल्ली के मेट्रो विहार फेज 2 में पिता और बेटी के शव घर में संदिग्ध हालात में मिले हैं. पुलिस ने बताया कि पिता का शव फंदे से लटका मिला है जबकि बेटी का शव बेड पर पड़ा मिला. बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि बेटी काफी समय पहले से ही मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार थी. घर में मौजूद रोहन नाम के शख्स ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी.

पुलिस के मुताबिक घर में रोहन के 32 साल के चाचा सुरेश घर की दूसरी मंजिल पर सीलिंग फैन की रॉड से लटके मिले. बाद में घरवालों ने उन्हें उतारकर बेड पर लिटाया. बेड पर ही सुरेश की 10 साल की बेटी का शव बरामद हुआ. हालांकि उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं. जांच से ऐसा लगता है कि बेटी की मौत पिता से पहले ही हो गई थी.
पुलिस को शुरुआती जांच में यह भी पता चला कि सुरेश की बेटी 4-5 साल पहले घर की दूसरी मंजिल से गिर गई थी और तभी से उसका इलाज चल रहा था. उसको मिर्गी भी आती थी. बेटी की मानसिक और शारीरिक परेशानी की वजह से पिता ने नौकरी छोड़ दी थी. घर में उसकी देखरेख करता था. वह बेटी को लेकर काफी परेशान चल रहा था. मृतक सुरेश की पत्नी रमा देवी सब्जी मंडी में सफाई कर्मी है.
आशंका जताई जा रही है कि पिता ने बेटी की हत्या की और उसके बाद खुद फांसी के फंदे से लटक गया. हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. बहरहाल दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं. अब रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story