
x
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा कस्बे में गुरुवार सुबह इन्दिरा गांधी नेशनल कॉलेज के पास सड़क दुर्घटना में मौत का ग्रास बने रिंकू कुमार नामक सफाई कर्मी का शव बरामद हआ। प्राप्त जानकारी अनुसार सफाईकर्मी रिंकू 26 नवंबर को अपनी नाइट ड्यूटी पर गया था, लेकिन 27 की सुबह अपने घर वापिस नहीं लौटा बस लौटी तो उसके कभी न लौटने की खबर।
26 नवंबर को ड्यूटी पर गया रिंकू 27 की सुबह तक घर नहीं लौटा जबकि इसी बीच उसके पिता प्रेम चंद सुबह लगभग 4:30 पर सैर करने गए तो तब उन्हें यह जानकारी मिली ओर सारे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक की पहचान लगभग 35 वर्षीय रिंकू कुमार 35 गांव बकाली वासी के रूप में हई। प्राप्त जानकारी अनुसार रिंकू नगरपालिका लाडवा में सफाई कर्मी के रूप में सेवारत था। गांव के व्यक्ति के वाहन से ही हुई रिंकू की मौत - सफाई कर्मी रिंकू की मौत उसी के गांव के व्यक्ति के वाहन की टक्कर से होनी बताई जा रही है। दुर्घटना को अंजाम देने वाला आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।
सूचना पर घटना स्थल पहुंचे प्रेम चंद के मुताबिक उनका बेटा दो भाई-बहनों में बड़ा था। 26 नवंबर की रात छुट्टी करके वह अपनी बाइक नम्बर (HR97B-4889) से घर लौट रहा था। सुबह करीब 4:30 बजे मृतक के पिता जब सैर पर निकले तो गांव के राजेश ने उन्हें उनके बेटे का शव कॉलेज के पास पडा होने की जानकारी दी। भला किसे मालूम था कि यही रात रिंकू की अंतिम रात होगी।
Tagsहरियाणा न्यूज हिंदीहरियाणा न्यूजहरियाणा की खबरहरियाणा लेटेस्ट न्यूजहरियाणा न्यूज अपडेटहरियाणा हिंदी न्यूज टुडेहरियाणा हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हरियाणाहरियाणा हिंदी खबरHaryana News HindiHaryana NewsHaryana Latest NewsHaryana News UpdateHaryana Hindi News TodayHaryana HindiNews Hindi News HaryanaHaryana Hindi Khabar
Next Story





