भारत
बाप रे: महिला का हाथ उखड़कर बाइक की चेन से ही लटका, बाइक पर बैठते समय सावधानी बरतें!
jantaserishta.com
14 Nov 2024 10:54 AM IST

x
दुपट्टा बाइक की चेन में फंसा.
झांसी: यूपी के झांसी में रोंगटे खड़े कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां बेटी का इलाज कराने जा रही एक महिला का दुपट्टा बाइक की चेन में फंस गया. इसके बाद वह नीचे गिर गई और बाइक में फंसने के बाद महिला का हाथ उखड़कर अलग हो गया. इस दर्दनाक घटना को देख लोग सिहर उठे. फिलहाल महिला को इलाज के लिए झांसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, झांसी के गुरसरांय में रहने वाले जयराम अहिरवार इस समय राजगढ़ में परिवार के साथ रहते हैं. उनकी बेटी रक्षा की शादी दो साल पहले हुई थी. रक्षा की 5 माह की बेटी है.
रक्षा के पति वासुदेव का कहना है कि पत्नी भाई दूज पर अपने मायके राजगढ़ आई थी. यहां उसकी तबीयत खराब हो गई. इस कारण वह बेटी को लेकर इलाज के लिए अपनी मां और भाई के साथ बाइक से जा रही थी. घर से कुछ दूर हंसारी और राजगढ़ के बीच पहुंचने पर अचानक रक्षा का दुपट्टा बाइक की चेन में फंस गया. इसके बाद वह नीचे गिर गई.
दुपट्टा बाइक में इस कदर फंसा हुआ था कि रक्षा का हाथ बाइक में फंस गया और शरीर से उखड़कर अलग हो गया. यह घटना देख आसपास मौजूद लोग सिहर उठे. आनन-फानन में एंबुलेंस को बुलाकर महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.
महिला के पति वासुदेव ने बताया कि पत्नी इलाज के लिए अपने बड़े भाई और मां के साथ हॉस्पिटल जा रही थी. हॉस्पिटल जाने के लिए जैसे ही राजगढ़ के पास पहुंची, तभी दुपट्टा चेन में फंस गया. इस कारण पत्नी और मां गिर गईं. पत्नी का हाथ बाइक में आ गया, जिस कारण वह उखड़ गया. हमें फोन से जानकारी हुई. अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि वाहन चलाते हुए या उसमें बैठते समय किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें.
पुलिस अधीक्षक सिटी रामवीर सिंह ने कहा कि ये थाना प्रेमनगर का मामला है, जिसमें एक युवती बाइक पर पीछे बैठी हुई थी, तभी उसका पल्लू चेन में फंस गया और हाथ भी. बाइक में हाथ फंसने के कारण वह अलग हो गया. महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लोगों से कहना चाहता हूं कि यातायात माह भी चल रहा है. दोपहिया वाहन पर हेलमेट लगाकर चलें. यदि कोई महिला साड़ी पहने है तो वह संभालकर रखे. यदि कार चला रहे हैं तो सीट बेल्ट लगाकर चलें.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





