भारत

पार्किंग विवाद को लेकर पिता-पुत्र को मारी गोली, पड़ोसी निकले आरोपी

jantaserishta.com
17 Feb 2023 4:44 PM IST
पार्किंग विवाद को लेकर पिता-पुत्र को मारी गोली, पड़ोसी निकले आरोपी
x
आरिफ ने अपनी कार उनके घर के सामने खड़ी की हुई है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात दिल्ली के यमुना विहार इलाके में पिता-पुत्र को गोली मार दी गई। इस घटना में दोनों घायल हो गए। घायलों की पहचान वीरेंद्र अग्रवाल और उनके बेटे सचिन अग्रवाल के रूप में हुई है।
पिता के सीने में गोली लगी है जबकि बेटे के हाथ में चोट आई है। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारी ने कहा कि दोनों एक शादी समारोह में भाग लेने के बाद घर लौटे थे, तो देखा कि उनके पड़ोस में किराए पर रहने वाले आरिफ ने अपनी कार उनके घर के सामने खड़ी की हुई है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, उन्होंने उसे अपनी कार हटाने को कहा, जिसके बाद उनके बीच बहस छिड़ गई। आरिफ के मकान मालिक फुरकान और अन्य स्थानीय लोगों ने स्थिति को शांत किया।
हालांकि बाद में आरिफ ने अपने साथियों को बुलाया और वे पीड़ित के घर गए।
अधिकारी ने कहा, आरोपी फिर से उनके साथ बहस करने लगे और फिर गोली चला दी जिसमें सचिन और वीरेंद्र को गोली लगी।
अधिकारी ने कहा कि पिता-पुत्र को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
अधिकारी ने कहा, स्थानीय निवासियों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की जिसके बाद वह बेहोश हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को भी अस्पताल ले जाया गया।
अधिकारी ने कहा कि आरिफ के मकान मालिक फुरकान के पीड़ित परिवार से काफी अच्छे संबंध हैं।
आरोपी आरिफ सेकेंड हैंड कारों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। अधिकारी ने कहा कि वह करीब सात से आठ महीने पहले किराए पर घर में आया था। आगे की जांच चल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story