भारत
नाबालिग लड़की के साथ बाप-बेटे ने किया बलात्कार, गर्भवती होने पर पीड़िता ने किया खुलासा
jantaserishta.com
13 May 2024 8:02 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ उसके ही दो रिश्तेदारों ने कई बार बलात्कार किया. पीड़िता जब गर्भवती हो गई तो आरोपियों ने उसे जबरन गोलियां खिला दी, ताकि उसका गर्भपात हो जाए.
हैरानी की बात तो ये है कि आरोपी रिश्ते में बाप-बेटे हैं. बेटे की उम्र 20 साल बताई जा रही है. दोनों पीड़िता को ब्लैकमेल करके लगातार उसे अपनी हवस का शिकार बना रहे थे. लेकिन जब पीड़िता गर्भवती हो गई, तो उसने अपनी मां को आपबीती सुनाई. मां के तो पैरों तले जमीन ही खिसक गई.
पीड़िता की मां उसे लेकर जिले के भिवंडी थाने में पहुंची. उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया. आरोपी फरार चल रहे हैं. पुलिस इस मामले की जांच के साथ उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने पिछले साल फरवरी और नवंबर के बीच कई बार पीड़िता के साथ बलात्कार किया. इस दौरान वो जब गर्भवती हो गई तो उसे गर्भपात कराने के लिए गोलियां खिला दीं. इस मामले में सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच चल रही है.
बताते चलें कि इसी साल फरवरी में ठाणे में 28 साल के एक पुलिसकर्मी को 20 वर्षीय छात्रा के साथ कई बार बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में ठाणे के सिटी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था. आरोपी और पीड़िता पहले से एक-दूसरे को जानते थे.
पुलिस ने बताया था कि आरोपी का नाम अंजय मोरे है. पिछले साल आरोपी ने पीड़िता से दोस्ती की थी. 10 से 31 दिसंबर के बीच उसने पीड़िता को शहर के अलग-अलग जगहों पर उसके साथ बार-बार बलात्कार किया. इतना ही नहीं उसे घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी.
पीड़िता ने अपनी तहरीर में लिखा था कि आरोपी उसे डरा धमाकर लगातार ब्लैकमेल कर रहा था. वो काफी डर गई थी, लेकिन पानी जब सिर से गुजर गया तो उसने थाने आकर पुलिस को आपबीती सुना दी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया था.
Tagsमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र न्यूज़ठाणेठाणे न्यूज़बलात्कारगर्भवतीपीड़िता ने किया खुलासाMaharashtraMaharashtra NewsThaneThane NewsRapePregnantVictim Reveals
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





