भारत

पिता ने बेटी के साथ किया रेप, दी ऐसी खौफनाक सजा, जानकर रूह कांप जाएगी

jantaserishta.com
16 Nov 2021 10:51 PM IST
पिता ने बेटी के साथ किया रेप, दी ऐसी खौफनाक सजा, जानकर रूह कांप जाएगी
x
पढ़े पूरी खबर

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक व्यक्ति ने सम्मान की खातिर क्रूरता की सभी हदें पार कर दीं. दूसरे समाज के लड़के के साथ भागकर बेटी ने शादी क्या की, पिता ने पहले उसके साथ रेप किया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है.

मामला भोपाल के रातीबढ़ पुलिस थाना क्षेत्र का है. यहां के समसगढ़ के जंगल में रविवार को एक महिला और बच्चे का शव मिला था.
पुलिस ने हुलिए के आधार पर कुछ लोगों के सहारे महिला की पहचान बिलकिसगंज निवासी 25 साल की युवती के रूप में की थी. इसके बाद से लगातार जांच चल रही थी, आखिकार पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही.
पुलिस के अनुसार कमल की बेटी ने भागकर दूसरे समाज के युवक के साथ शादी की थी, इसी बात से वह नाराज था. कमल की बेटी घर से भागकर रायपुर में रहने लगी थी.
पिछले दिनों दीपावली के समय कमल की बेटी भोपाल आई थी. यह जानकारी उसे अपनी बड़ी बेटी से मिली थी.
पुलिस के मुताबिक कमल को उसकी बड़ी बेटी ने बताया कि छोटी बेटी का आठ माह का बच्चा है और उसकी मौत हो गई है.
यह बात सुनकर कमल उसके पास पहुंचा और नवजात के अंतिम संस्कार का बहाना बनाकर उसे जंगल में ले गया.
इस दौरान कमल का बेटा भी उसके साथ मौजूद था.
जहां उसने बेटी को धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी. पुलिस ने कमल ओर उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story