भारत

पिता ने 15 साल की बेटी के साथ किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

jantaserishta.com
29 March 2024 11:31 PM IST
पिता ने 15 साल की बेटी के साथ किया रेप, जान से मारने की दी धमकी
x
पढ़े पूरी खबर

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद से बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है. वटवा में रहने वाले एक पिता पर आरोप है कि उसने 15 साल की बेटी से रेप किया. जान से मारने की धमकी देकर बेटी से एक साल तक दुष्कर्म करता रहा. पिता द्वारा हो रहे शारीरिक शोषण से टूट चुकी बेटी ने थाने जाकर पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला आरोपी तीन बच्चों के साथ पिछले कुछ सालों से अहमदाबाद के वटवा में रहता था. आरोपी की पत्नी उसे और तीनों बच्चों को छोड़कर 8 साल पहले चली गई थी. इसके बाद आरोपी तीनों बच्चों की जिम्मेदारी निभाता रहा. इसी बीच 15 साल की बड़ी बेटी की मित्रता किसी युवक से हो गई.
इसके बाद दोनों फोन पर बातें करते रहते थे. इस बात की जानकारी लड़की के भाई ने अपने पिता को दी. लेकिन बेटी को समझाने की जगह पिता ने उसे अपनी ही हवस का शिकार बना लिया. इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर बेटी से एक साल तक दुष्कर्म करता रहा. फिर लड़की ने पिता की हरकत अपने दोस्त को बताई. इसके बाद दोस्तों ने पुलिस से शिकायत करने की सलाह दी.
एसीपी जडेजा ने बताया कि बेटी के साथ आरोपी पिता ने दो बार दुष्कर्म किया था. आरोपी की पत्नी 8 साल पहले तीनों बच्चों को छोड़कर चली गई थी. तीनों बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी पिता पर थी. आरोपी पिता ने अपनी हवस का शिकार अपनी बड़ी बेटी को बनाया, जिसकी शिकायत खुद उसकी बेटी ने ही दर्ज कराई है. आरोपी पिता को गिरफ्तार कर पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story