प्यार में पागल हुआ दो बच्चों का बाप, अब पुलिस खोज रही

मुरादाबाद: मुरादाबाद के कुन्दरकी थाना क्षेत्र निवासी दो बच्चों का पिता मरदसा में पढ़ने वाली छात्रा को प्रेमजाल में फंसा लिया। इतना ही नहीं उसके प्यार में मतवाला हुआ युवक मदरसा पहुंच गया और छात्रा को अपनी भांजी बताते हुए उसे अपने साथ लेकर आया। शुक्रवार देर शाम वह छात्रा को छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद छात्रा के परिजनों ने कुन्दरकी थाने पर पहुंच कर शिकायत की।
थाना कुन्दरकी क्षेत्र के रहने वाले युवक का काफी समय से क्षेत्र के ही गांव निवासी मदरसा छात्रा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। छात्रा कटघर थाना क्षेत्र के मदरसे में पढ़ती है। जबकि उसका प्रेमी युवक दो बच्चों का पिता है। बताया गया कि शुक्रवार सुबह युवक मदरसा पहुंचा और छात्रा को अपनी भांजी बताते हुए उसे अपने साथ लेकर आ गया। दिनभर युवक छात्रा को अपने साथ घुमाया और शाम ढलते ही उसे छोड़कर भाग गया। एसएचओ कुन्दरकी शैलेंद्र कुमार ने कहा कि छात्रा के परिजनों की ओर से शिकायत आई है। चूंकि मदरसा कटघर थाना क्षेत्र का है और वहीं से छात्रा को ले जाया गया है। जानकारी कटघर पुलिस को दी गई है।
पुलिस का कहना है कि लड़की को उसके परिवार वालों को सौंपा जाएगा। साथ ही परिजनों की शिकायत के आधार पर लड़की को स्कूल से ले जाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी का पता लगा रहे हैं। आरोपी लड़की के साथ घूमने के बाद उसे रात में छोड़कर भाग गया था। लड़की का पता चलते ही उसे घरवालों को सौंपने का काम शुरू किया गया लेकिन अब आरोपी की खोज की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






