भारत
पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, ऐसे हुआ खुलासा
jantaserishta.com
8 Sept 2022 9:41 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
पिता की इस घिनौनी हरकत को झेलते हुए जब नाबालिग का सब्र का बांध टूटा तो उसने अपने भाई को पूरी बात बताई.
गुरदासपुर: नाबालिग बेटी के साथ कलयुगी पिता पिछले दो महिने से रेप कर रहा था. पिता की इस घिनौनी हरकत को झेलते हुए जब नाबालिग का सब्र का बांध टूटा तो उसने अपने भाई को पूरी बात बताई. जिसके बाद लड़के की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है.
बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने का मामला घटना पंजाब के गुरदासपुर के दीनानगर कस्बे का है. यहां एक पिता पिछले दो महीने से नाबालिग बेटी के साथ जबरदस्ती रेप कर रहा था. पिता से झगड़ा होने के कारण नाबालिग की मां अपने मायके चली गई थी. आरोपी पिता के साथ दो बेटे और बेटी रह रहे थे.
बीते दो महीने से पिता कई बार शराब पीकर घर आता और नाबालिग बेटी के साथ रेप कर रहा था. नाबालिग ने कई बार अपने पिता को रोका भी लेकिन वो नहीं माना. पिता की इस हरकत से बुरी तहत आहत नाबालिग ने खुद से साथ हो रहे अत्याचार की पूरी कहानी अपने भाई को बताई. जिसे सुन लड़के ने पुलिस में अपने पिता के खिलाफ नाबालिग बहन के साथ गलत करने पर शिकायत दर्ज कराई.
लड़के की शिकायत पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया. पिता के खिलाफ नाबालिग के साथ रेप करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





