भारत

बाप ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, अब मिली ये सजा

jantaserishta.com
28 Jun 2022 3:49 PM IST
बाप ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, अब मिली ये सजा
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

वैशाली. बिहार में अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाने वाले पिता को पॉक्सो कोर्ट ने दोषी करार दे दिया है। अदालत ने सभी गवाहों और सबूतों को ध्यान में रखते हुए यह मान लिया कि नाबालिग लड़की के साथ उसके पिता ने ही रेप किया है। आरोपी पिता ने यह वारदात साल 2019 में की थी। उस समय ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद मामले की कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां का कई सालों पहले देहांत हो चुका है। पीड़िता ने रेप को लेकर अपने बयान में कहा कि वह अपनी दादी के साथ गांव में रहती थी। जबकि उसके पिता और भाई पंजाब में रहते हैं। कुछ दिनों के लिए पंजाब चली गई। ऐसे में पिता ने बेटी को अकेले पाकर रेप कर दिया। उस दौरान घर की अन्य महिला ने आरोपी को देख लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के पड़ोसी भी वहां पहुंच गए।
कहानी जानकर ग्रामीणों ने आरोपी पिता को रस्सी से बांध दिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता के बयान दर्ज कराए। 18 जून 2019 को अदालत ने यह मामला अपने संज्ञान में ले लिया। 28 जून 2019 को आरोप गठन किया गया। 9 गवाहों ने इस मामले में गवाही दी। अब पॉक्सो कोर्ट ने पिता को दोषी करार दिया है। सजा का ऐलान चार जुलाई को होगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story