भारत

पिता बना हैवान, बेटे को बेरहमी से मार डाला

jantaserishta.com
7 March 2023 9:55 AM IST
पिता बना हैवान, बेटे को बेरहमी से मार डाला
x
बिजनौर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में पिता ने अपने 20 वर्षीय बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गुलफाम के रूप में हुई। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी। बिजनौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राम अर्ज ने सोमवार को बताया कि पीआरवी पर सूचना मिली थी कि शाहिद नाम के शख्स ने अपने 20 वर्षीय बेटे गुलफाम को चाकू से गोदकर घायल कर दिया। तत्काल सूचना पर पुलिस ने घायल को इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
एएसपी ने कहा कि आरोपी शाहिद अभी फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेजा गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story