भारत
पिता ने बेटे की चाकू से गोदकर की हत्या, एएसपी बोले- आरोपी अभी फरार
jantaserishta.com
11 Sept 2023 1:28 PM IST

x
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है।
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के पुवांरका गांव में पिता ने अपने 28 वर्षीय बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान तनिष्क के रूप में हुई है। शहर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सोमवार को बताया कि रविवार देर रात सूचना मिली कि मुकेश नाम के शख्स ने अपने 28 वर्षीय बेटे तनिष्क को चाकू से गोदकर घायल कर दिया है। तत्काल सूचना पर पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एएसपी ने कहा कि आरोपी मुकेश अभी फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेजा गया है। आगे जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





