भारत
बच्चों की हत्या कर पिता ने की आत्महत्या, बेहद दुखद और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया
jantaserishta.com
7 Oct 2025 5:00 PM IST

x
मचा कोहराम.
द्वारका: देवभूमि द्वारका जिले के कल्याणपुर तालुका के लांबा गांव में एक परिवार ने सामूहिक आत्महत्या कर अपने गांव को झकझोर दिया. ग्रामीणों के अनुसार, मृतक मेरामण भाई पिछले पांच साल से मुंह के कैंसर से पीड़ित थे और उनकी बीमारी अंतिम चरण तक पहुंच चुकी थी.
बताया जा रहा है कि सोमवार शाम जब उनकी पत्नी घर पर नहीं थी. उन्होंने पहले अपनी 5 साल की बेटी खुशी फिर 3 साल के बेटे माधव को जहर दिया. इसके बाद उन्होंने खुद भी जहर पीकर खुदकुशी कर ली. इस दर्दनाक घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की. शुरुआती जांच में सामने आया है कि मेरामण भाई ने यह कदम अपनी बीमारी और बच्चों के भविष्य को लेकर मानसिक तनाव में उठाया.
घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया. स्थानीय प्रशासन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिवार के परिजनों को सांत्वना दी. पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी लेने के बाद आगे की जांच शुरू कर दी है. प्रशासन ने परिवार और आसपास के लोगों से शांत रहने की अपील की है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





