भारत

पिता ने बेटी की गला रेतकर की हत्या, ये VIDEO देख कांप जाएगी रूह

jantaserishta.com
16 May 2024 3:05 PM IST
पिता ने बेटी की गला रेतकर की हत्या, ये VIDEO देख कांप जाएगी रूह
x
देखें वीडियो.
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 18 वर्षीय लड़की की उसके पिता ने कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना नई मंडी थाना क्षेत्र के कूकड़ा गांव की है।
मुजफ्फरनगर शहर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि गुरुवार सुबह को सूचना मिली थी कि शाहिद नाम के शख्स ने अपनी 18 वर्षीय बेटी सहनुमा की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में मृतका की मां ने पूछताछ में बताया कि युवती का किसी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी बात से परेशान होकर उसके पिता ने गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story