भारत
पिता ने सौतेली बेटी की गला काटकर कर दी हत्या, फिर खुद पर चाकू से किया वार
jantaserishta.com
31 March 2024 11:51 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
बहराइच: यूपी के बहराइच से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार सुबह एक शख्स ने अपनी 15 साल की सौतेली बेटी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके अलावा आठ साल के सौतेले बेटे पर भी चाकू से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
ये मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के वजीरबाग मोहल्ले का है। पिंकी वाल्मीकि नगर पालिका परिषद में वाल्मीकि सफाई कर्मी है। पिंकी के पति की बीमारी के चलते आठ साल पहले मौत हो गई थी। पिंकी की जान पहचान जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला मीरगंज निवासी संतोष पुत्र बंशी लाल से हुई। परिजनों के भारी विरोध के बावजूद दोनों ने शादी कर ली। पिंकी को पहले पति से तीन बच्चे हैं। रविवार सुबह घर में नाश्ते के बाद लगभग आठ बजे पिंकी सफाई के लिए ड्यूटी के लिए चली गई। जबकि उसके पति और बच्चे घर पर थे। सुबह नौ बजे पति संतोष ने अपनी सौतेली बेटी 15 साल की रिया उर्फ तानी, बेटे पूरन पर चाकू से गले पर ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे रिया घायल होकर जमीन पर गिर गई। वारदात के बाद हमलावर ने अपने गले पर चाकू से वार किया। जिससे वह भी घायल हो गया। भाई-बहन की चीख पर आसपास के लोग दौड़कर आए तो वहां का नजारा देखकर सब दंग रह गए।
आनन-फानन में पड़ोसियों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। जबकि आरोपी और बच्चे की इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना से जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही एसपी वृंदा शुक्ला, एएसपी नगर रामानंद प्रसाद कुशवाहा, कोतवाल मनोज कुमार पांडे और सीओ सिटी राजीव सिसोदिया ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। शव पोस्टमार्टम को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Tagsबहराइचबहराइच न्यूज़यूपी न्यूज़उत्तरप्रदेश न्यूज़सौतेली बेटी की गला काटकर हत्याबेटी की गला काटकर हत्याBahraichBahraich NewsUP NewsUttar Pradesh Newsmurder of step daughter by slitting her throatmurder of daughter by slitting her throat
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





