भारत

पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट, ऊंची आवाज में बात करने पर रोक-टोक करना पड़ा भारी

jantaserishta.com
28 March 2024 10:41 AM IST
पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट, ऊंची आवाज में बात करने पर रोक-टोक करना पड़ा भारी
x
रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है।
नागपुर: महाराष्ट्र में पिता और पुत्र के रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने बेहद मामूली सी बात पर बेटे को ही मौत के घाट उतार दिया। खबर है कि घटना के समय दोनों ही नशे में थे। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
राज्य के नागपुर जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने फोन पर ऊंची आवाज में बात करने को लेकर हुई बहस के बाद अपने बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार को नागपुर शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर पिपरा गांव में घटी और अगले दिन अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी रामराव काकड़े को गिरफ्तार कर लिया गया। बेला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, 'काकड़े द्वारा फोन पर ऊंची आवाज में बात करने को लेकर बेटे सूरज ने आपत्ति जताई तो दोनों के बीच बहस हो गई, जिसके बाद काकड़े ने सूरज पर स्टील की रॉड से वार कर दिया। सूरज को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया।'
पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त पिता-पुत्र दोनों शराब के नशे में थे। उन्होंने बताया कि काकड़े के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story