भारत
बहू पर बिगड़ी ससुर की नियत, रिश्ते को शर्मशार करने वाली खबर
jantaserishta.com
26 May 2024 2:26 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस भी दंग रह गई.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बहू अपने ससुर की गंदी हरकतों से परेशान होकर पुलिस से गुहार लगाई है। बहू का कहना है कि ससुर कहता है कि पत्नी बनकर रहोगी तो हर माह पांच हजार रुपये दूंगा। गंदी नीयत रखनेवाले ससुर के इस प्रस्ताव और उसकी हरकतों से आजित आकर पीड़ित बहू ने मायका में शरण ली। आरोपित ससुर के खिलाफ बिसंडा थाना में छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ।
थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला के मुताबिक, पति परदेस में काम करता है। तीन साल से घर नहीं आया। फोन पर बात भी नहीं करता है। महिला का आरोप है कि उसका ससुर गलत नीयत रखता है। शौचालय आदि जाते वक्त पीछा और ताकझांक करता है। इसका कई बार विरोध किया। पर हरकत से बाज नहीं आया। ससुर की हरकत सास और पति को बता चुकी हूं। पर ससुर की हरकत में कोई सुधार नहीं हुआ। ससुर ने धमकाते हुए कहा कि पत्नी बनकर रहोगी तो पांच हजार रुपये हर माह दूंगा। ऐसा न करने पर जान से मार दूंगा। उसकी धमकी और हरकत से आजित आकर अपने मायका में शरण लिए हूं। पीड़िता ने मामले की तहरीर बिसंडा थाना में दी। तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





