अकेला पाकर ससुर ने किया बहू का रेप, धमकी देकर हवस का बनाया शिकार

छतरपुर: मध्य प्रदेश से एक रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। एक ससुर ने अपनी 26 साल की बहू को हवस का शिकार बना डाला। आरोपी अपनी बहू के साथ रेप करके फरार हो गया। हैरानी की बात तो यह है उसने अपने एक परिचित से भी बहू का रेप करवाया। इस घटना के बाद महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं। यह छतरपुर के बड़ामलहरा की घटना है।
एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह के मुताबिक, महिला के साथ कथित तौर पर रेप करने वाले दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है। वो शराब पीकर उसे शारीरिक और मानसिक यातनाएं देता था। इससे परेशान होकर वो अपने ससुर के पास शिकायत करने पहुंची। बहू की समस्या सुनकर आरोपी ससुर ने उसे भगवां इलाके में एक किराए का कमरा दिला दिया और उसे वहीं रहने को कहा।
महिला ने पुलिस से शिकायत में बताया कि किराए पर कमरा दिलाने के बाद 26-27 नवंबर की दरमियानी रात उसका ससुर जयशंकर पटैरिया उसके पास आया। जयशंकर के साथ उसका एक परिचित मुकेश बनिया भी था। कमरे पर पहुंचकर आरोपी ससुर ने अपनी बहू को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद रात में उसने महिला के साथ रेप किया। उस रात महिला के साथ उसके ससुर के परिचित ने भी दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी धमकी देकर महिला के साथ गैंगरेप किए।
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि अपने पति से परेशान होकर वो अलग एक किराए के कमरे में रहती थी। उसने बताया कि वहां भी उसका पति उसे परेशान करने आ जाता था। महिला ने बताया कि अपने बच्चों के लिए उसने कमरा लिया था ताकि शांति से वो पढ़ाई-लिखाई कर सकें। पुलिस ने आरोपी ससुर के अलावा दूसरे आरोपी पर भी मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






