भारत
पिता ने बेटे-बेटी के साथ लगाई फांसी, सुसाइड नोट से खुला बड़ा राज, जमकर बवाल
jantaserishta.com
5 March 2024 3:29 PM IST

x
पत्नी के साथ गांव के ही लोगों ने मारपीट और छेड़खानी की थी.
मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक पिता ने अपनी 12 साल की बेटी और 10 साल के बेटे के साथ फंदे से लटककर जान दे दी. तीनों का शव आम के पेड़ से लटका हुआ पाया गया.
घटना शामगढ़ थाना क्षेत्र के रूंडी गांव का है जहां बंजारा समाज के युवक ने अपने बेटे और बेटी के साथ खुदकुशी कर ली. मरने से पहले युवक ने अपने साथ हुए घटनाक्रम का सुसाइड नोट में जिक्र भी किया है. मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि तीन महीने पहले पत्नी नैनी बंजारा के साथ गांव के ही राजू, कालू, सोनू, गीताबाई, नोजीबाई, लीलाबाई, गोविंद ने मारपीट और छेड़खानी की थी. इन सभी लोगों को अपनी और बच्चों की मौत का जिम्मेदार ठहराया है. मृतक ने अपने सुसाइड नोट में पुलिस से मांग की है कि आरोपियों को फांसी की सजा मिले.
जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी के साथ गांव के ही एक परिवार के महिला-पुरुषों द्वारा की गई मारपीट और छेड़खानी से मृतक आहत था. बीते रविवार की शाम को ही बच्चों से मिलने वह तीन महीने बाद घर पहुंचा था. घर पहुंचने के बाद उसने बच्चों को शामगढ़ ले जाकर शॉपिंग करवाई थी. इसके बाद मंगलवार की सुबह तीनों का शव पास ही गांव में एक पेड़ से लटका मिला.
तीनों का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने के बाद मृतक की पत्नी और परिवार के लोग पहुंचे और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. गुस्साए हुए लोग आरोपी के घर पर पहुंच गए और वहां तोड़फोड़ की. इस बीच आक्रोशित लोगों की पुलिस से भी बहस हो गई.
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा की लोगों को समझा कर शांत कराया गया और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस इस मामले में शिकायत दर्ज कर आरोपी के अवैध मकान की जांच में जुट गई है. आश्वासन दिया गया है कि जल्द प्रशासन की टीम इस पर कार्रवाई भी करेगी. हालांकि इस मामले से जुड़े सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं. इस घटना को लेकर मंदसौर एसपी अनुराग सुजनिया ने बताया की सूचना मिली थी की तीन लोगों की फंदे से लटकी लाश मिली थी, तीनों की बॉडी उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है.
Tagsमंदसौरमंदसौर न्यूज़मंदसौर पुलिसमंदसौर खुदकुशीखुदकुशीMandsaurMandsaur NewsMandsaur PoliceMandsaur SuicideSuicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





