भारत

पिता के थे अवैध संबंध, विरोध करने पर बेटे का हुआ ये हाल

jantaserishta.com
31 Jan 2022 8:04 AM IST
पिता के थे अवैध संबंध, विरोध करने पर बेटे का हुआ ये हाल
x
जानिए पूरा मामला।

सहरसा: बिहार के सहरसा (Bihar Saharsa) में पिता के अवैध संबंधों (Father's illicit relationship) का विरोध करना बेटे को महंगा पड़ गया. पिता ने ही गांव के बदमाशों को बुलाकर अपने 30 वर्षीय पुत्र राजू पासवान को गोली मरवा दी. यह घटना बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र के इटहरा गांव की है. यहां गोली लगने के बाद घायल राजू पासवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

दरअसल, गांव के ही एक महिला से घायल राजू पासवान के पिता विमल पासवान के अवैध संबंध हैं. इसको लेकर गांव के लोग विमल पासवान के बेटों को अक्सर कोसा करते थे. विमल पासवान का अवैध संबंध बेटों की इज्जत प्रतिष्ठा को धूमिल कर रहा था. बेटों ने अपने पिता विमल पासवान को समझाने की कोशिश की, लेकिन सिरफिरे पिता पर आशिकी का भूत इस कदर सवार था कि बेटे का समझाना पिता को नागवार गुजरा. विमल पासवान ने संतोष शाह, मुकेश यादव सहित अन्य बदमाशों को बुलाकर बेटे राजू को गोली मरवा दी. इससे राजू गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना के बाद राजू पासवान को घायल हालत में आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. इसके साथ ही घटना की जानकारी जिले की बैजनाथपुर ओपी पुलिस को दी गई. Police ने अस्पताल पहुंचकर घटना का जायजा लिया. इस दौरान बैजनाथपुर ओपी के थानाध्यक्ष मोहम्मद मजमुद्दीन ने बताया कि पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति को गोली मारी गई है. फिलहाल इस मामले की छानबीन की जा रही है. जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story