भारत

पिता ने बेटी की शादी का ऐसा कार्ड छपवाया, लिखा- शराब पीकर आना...अफसर ने भी की तारीफ

jantaserishta.com
10 Feb 2022 9:46 PM IST
पिता ने बेटी की शादी का ऐसा कार्ड छपवाया, लिखा- शराब पीकर आना...अफसर ने भी की तारीफ
x
पढ़े पूरी खबर

गया: बिहार के गया में अपनी बेटी की शादी के कार्ड में एक शख्स ने कुछ ऐसा छपवाया है कि अब हर तरफ उसकी तारीफ हो रही है. गया के गेवालबीघा मोहल्ला के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता भोला यादव ने अपनी बेटी की शादी के कार्ड पर छपवाया है कि 'शराब पीकर आना सख्त मना है'. बता दें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है.

भोला यादव आगामी 16 फरवरी को होने वाली अपनी बिटिया की शादी के कार्ड पर यह निर्देश छपवाने के साथ साथ लोगों से भी अपील कर रहे हैं कि शराब पीकर और हथियार लेकर शादी समारोह में आने पर मेहमानों को प्रवेश से वर्जित रखा जाएगा.
इसको लेकर भोला यादव ने बताया कि मेरी पहली बेटी की शादी है. अतिथियों को फोन पर भी इसकी जानकारी देने के साथ-साथ आमंत्रण पत्र को भेजा गया है. उन्होंने बताया कि दहेज मुक्त शादी की जा रही है और उन्होंने अतिथियों से आग्रह किया है कि वो अपना लाइसेंसी हथियार लेकर भी शादी में शामिल ना हों.
उन्होंने बताया कि वो नीतीश कुमार के शराबबंदी अभियान से काफी प्रभावित हुए हैं और इसी से उन्हें यह प्रेरणा मिली है. शादी समारोह या अन्य पार्टियों में शराब पीकर जाना उचित नहीं है और न हीं यह कोई शान की बात है.
गया उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने कहा कि शादी समारोह में इस तरह का संदेश आमंत्रण पत्र पर छपवाकर लोगों को देना सराहनीय पहल है और इससे समाज में अच्छा संदेश जाता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story