भारत

बेटी की शादी से पहले पिता गया जेल, जानिए क्या है पूरा मामला...

jantaserishta.com
22 May 2021 11:34 AM IST
बेटी की शादी से पहले पिता गया जेल, जानिए क्या है पूरा मामला...
x

Demo Pic

जनता से रिश्ता वेबड़ेस्क। देश में एक तरफ कोरोना संकट का दौर चल रहा है, वहीं कई लोग शादी के शोर में अपने जीवन को दांव पर लगाने पर तुले हुए हैं. वे यह भूल जाते हैं कि शादी के बहाने वे अपने घरों और परिजनों के लिए कोरोना को आमंत्रित कर रहे हैं.

शादी के लिए सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का उल्लंघन आम बात बन गयी है. ऐसी ही घटना बीती रात रमना प्रखंड के टंडवा गांव में घटी. जहां से पुलिस, कन्यादान के पहले ही दुल्हन के पिता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर ले गई.

दरअसल, टंडवा गांव के इंद्रदेव राम की बेटी की बारात उत्तर प्रदेश की कोन गांव से आयी थी. शादी में मात्र 11 लोगों के शामिल होने की गाइडलाइन जारी की गई है, लेकिन यहां नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थी.
वहीं, ऑर्केस्ट्रा का आयोजन कर आसपास के गांव के लोगों को भी कोरोना की दावत दी गयी थी. इसकी सूचना रमना थाना प्रभारी रणविजय सिंह को मिली तो उन्होंने फौरन पुलिस बल के साथ टंडवा गांव पहुंचकर ऑर्केस्ट्रा और डीजे साउंड के सारे सामान जब्त कर लिये.
वहीं, दुल्हन के पिता इंद्रदेव राम, ऑर्केस्ट्रा के मालिक नंदू राम और डीजे साउंड के मालिक नीतीश यादव को कस्टडी में ले लिया. बाद में दुल्हन के पिता को रस्म पूरी करने के लिए कुछ समय के लिए मुक्त कर दिया गया.
थाना प्रभारी रणविजय सिंह ने कहा कि पुलिस ने डीजे और ऑर्केस्ट्रा के सामान बरामद किए हैं. नियम के उल्लंघन के आरोप में दुल्हन के पिता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story