
x
मचा कोहराम.
भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां अचानक लाइट जाने की वजह से 8 साल का बच्चा सोसायटी की लिफ्ट में फंस गया. पिता को इसकी जानकारी मिली तो वो जनरेटर रुम की तरफ भागे लेकिन बीच में ही सीने में दर्द की वजह से गिर गए तो फिर उठ नहीं पाए. सोसायटी क लोग उन्हें लेकर नजदीक के अस्पताल पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
यह मामला मिसरोद थाना क्षेत्र की निरुपम रॉयल पाल्म कॉलोनी का है. इस सोसायटी के फ्लैट नंबर 307 में ऋषिराज भटनागर अपने परिवार के साथ रहते थे.
मंगलवार शाम को उनका 8 साल का बेटा खेलने जा रहा था, इस दौरान लाइट जाने से लिफ्ट रुक गयी और उनका बेटा लिफ्ट में फंस गया. जैसे ही यह बात पिता ऋषिराज को पता चली तो वो तेजी से जनरेटर रूम की तरफ भागे लेकिन इसी बीच उनको सीने में तेज दर्द उठा और वो गिर गए. कुछ ही मिनटों में लिफ्ट शुरू हुई और बेटा बाहर आ गया लेकिन ऋषिराज बेसुध हो चुके थे. सोसायटी के लोग उन्हें लेकर अस्पताल गए लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने ऋषिराज को मृत घोषित कर दिया.
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसकी रिपोर्ट आने पर ही मौत की असल वजह सामने आ सकेगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





