
x
नवरात्रि में दोहरा हादसा हो गया।
पालघर (आईएएनएस)| महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार कस्बे के एक बाजार में नवरात्रि में दोहरा हादसा हो गया। गरबा खेलते समय 35 एक वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और घटना की खबर मिलते ही सदमे से उसके पिता की भी मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना शनिवार देर रात की है। मनीष नरपत सोनिग्रा एवरशाइन नगर स्थित ग्लोबल सिटी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में गरबा खेल रहा था और अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।
एक रिश्तेदार ने कहा कि उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन देर रात को उसे मृत घोषित कर दिया गया।
बेटे की अचानक मौत के सदमे से पिता 66 वर्षीय नरपत हरकचंद सोनिग्रा ने भी दम तोड़ दिया, जिससे पूरा इलाका गम में डूब गया।
नरपत सोनिगरा के बेटे राहुल और भाई नागराज हरकचंद सोनिगरा ने बताया कि यह परिवार राजस्थान के मरुधर का रहने वाला है और गोडवाड़ ओसवाल जैन समुदाय से है।
मृत पिता-पुत्र का अंतिम संस्कार रविवार शाम को विरार कस्बे में किया गया। पुलिस ने आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





