भारत

बाप ने की वारदात! लड़की का मर्डर, क्राइम की इस खबर से हिल जाएंगे

jantaserishta.com
18 Jan 2023 10:51 AM IST
बाप ने की वारदात! लड़की का मर्डर, क्राइम की इस खबर से हिल जाएंगे
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक 

शादी के मेटर पर घर छोड़ने की बात कही थी.
नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में एक पिता के बेटी की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है. वारदात को अंजाम देने वाले पिता को बेटी की वह बात नागवार गुजरी थी, जिसमें उसने शादी के मेटर पर घर छोड़ने की बात कही थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मामला नासिक के चुनचले गांव का है. पुलिस के मुताबिक 45 साल के आरोपी रामकिशोर भारती ने अपनी 24 साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी. दरअसल, रामकिशोर और उसकी बेटी का छोटी-छोटी बातों को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था.
कई बार विवाद इतना बढ़ जाता कि बेटी अक्सर घर छोड़ने की धमकी देने लगती थी. ऐसा ही एक झगड़ा मंगलवार को दोनों के बीच शादी की बात को लेकर हुआ. इस बार बेटी ने हमेशा के लिए रामकिशोर का घर छोड़ने की धमकी दी. बेटी की इस धमकी के बाद रामकिशोर ने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story