भारत

पिता ने पार कर दीं इंसानियत की सभी हदें, पत्नी के बाहर जाते ही लड़कियों के साथ करता था गंदा काम, ऐसे हुआ खुलासा

jantaserishta.com
14 March 2021 12:42 PM IST
पिता ने पार कर दीं इंसानियत की सभी हदें, पत्नी के बाहर जाते ही लड़कियों के साथ करता था गंदा काम, ऐसे हुआ खुलासा
x

DEMO PIC

दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है.

मध्य प्रदेश के गुना से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है जहां बच्चों के पालन पोषण करने वाले पिता ने इंसानियत की सभी हदें पार कर दीं और अपनी दोनों बेटियों को हैवानियत का शिकार बना लिया.

दरअसल, मामला म्याना थाना क्षेत्र के नकटीदेवी गांव का है जहां कलयुगी पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद दोनों बहने अपनी मां के साथ थाने गईं और पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई.
पत्नी की गैर मौजूदगी में पति अपनी बेटियों को हवस का शिकार बनाया करता था.आरोपी को शराब पीने की लत थी और बेटियों के शोषण का सिलसिला काफी लंबे समय से चल रहा था. पत्नी जब भी खेत पर काम करने जाती तो आरोपी दो में से एक बेटी को अपने साथ ही रखता था और घिनौना काम करता था.
जब इस हैवानियत का खुलासा हुआ तो गांव में पंचायत बुलाकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई. आदिवासियों की पंचायत में आरोपी पिता को माफी दी गई थी. लेकिन जब दोबारा शोषण हुआ तो पीड़ित बेटियां अपनी मां के साथ थाने पहुंच गईं और शिकायत दर्ज करवाई.
पुलिस ने डरी सहमी बच्चियों की काउंसलिंग भी कराई है. पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने इस घटना पर गहरा अफसोस व्यक्त किया है. और कहा कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है जो काफी समय से बेटियों के साथ रेप कर रहा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story