भारत

बेटा-बेटी के साथ पिता ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

jantaserishta.com
4 March 2024 2:11 PM IST
बेटा-बेटी के साथ पिता ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
x

बेटा-बेटी के साथ पिता ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

पुलिस के हाथ सुसाइड नोट लगा है.
मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक व्यक्ति ने अपने बेटा और बेटी के साथ फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के हाथ सुसाइड नोट लगा है जिसमें गांव के ही लोगों द्वारा परेशान करने का जिक्र है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शामगढ़ थाना क्षेत्र के चांदवासा चौकी के रूडी गांव में प्रकाश बंजारा और उसकी बेटी सुमन और बेटा आकाश के शव सोमवार को फांसी के फंदे से लटके मिले। प्रकाश मोटरसाइकिल से गांव गांव में घूमकर कंबल बेचने का काम करता था।
रविवार की रात कंबल बेचकर घर लौटा था और सोमवार की सुबह उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिलने की बात कही जा रही है जिसमें कहा गया है कि गांव के ही कुछ लोग उसके साथ अभद्र व्यवहार करते थे और तीन -चार माह से परेशान कर रहे थे। प्रकाश के परिजनों का आरोप है कि उसकी ओर से पुलिस में शिकायत की गई थी, मगर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story