भारत

खुशियों से पहले पसरा मातम, बेटी की शादी से एक दिन पहले पिता ने की खुदकुशी

jantaserishta.com
14 Feb 2023 8:17 AM IST
खुशियों से पहले पसरा मातम, बेटी की शादी से एक दिन पहले पिता ने की खुदकुशी
x
जानें पूरा मामला,
जामनगर (गुजरात) (आईएएनएस)| जामनगर में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी से एक दिन पहले सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जामनगर पुलिस ने मीडिया को बताया कि सोमवार सुबह मधुरम सोसायटी से उन्हें फोन आया कि नरोत्तम राठौड़ ने अपने आवास के बगल में एक निमार्णाधीन इमारत में फांसी लगा ली है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पता चला कि राठौड़ की तीन बेटियां और एक बेटा है और उसकी सबसे बड़ी बेटी की शादी मंगलवार को होनी थी। सोमवार की सुबह लड़की ने अपने पिता को चाय पिलाई और फिर पिता किसी काम के लिए घर से निकल गए और कुछ मिनट बाद उनके बेटे ने निर्माणाधीन इमारत की पहली मंजिल पर अपने पिता का शव लटका पाया।
पुलिस ने कहा कि उन्हें अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही उन्हें या उनके परिवार को कोई आर्थिक समस्या थी। उन्होंने कहा कि राठौड़ ने आत्महत्या क्यों की यह परिवार के लिए भी एक रहस्य बना हुआ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story