भारत

पिता ने 90 किमी तक स्कूटर पर ढोया बेटे का शव, पढ़े बेहद शर्मनाक मामला

jantaserishta.com
26 April 2022 4:53 PM IST
पिता ने 90 किमी तक स्कूटर पर ढोया बेटे का शव, पढ़े बेहद शर्मनाक मामला
x

तिरुपति: आंध्र प्रदेश के तिरुपति में सरकारी अस्पताल से एंबुलेंस ना मिलने पर एक गरीब पिता को अपने बेटे का शव स्कूटर पर ले जाना पड़ा. मामला श्री वेंकटेश्वर रामनारायण रुइया अस्पताल का है. जानकारी के मुताबिक, लड़के की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई थी. जिसके बाद शव ले जाने के लिए उसके पिता ने अस्पताल से एंबुलेंस का पता किया, लेकिन उन्हें एंबुलेंस नहीं मिली.

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अस्पताल में मौजूद स्टाफ और एंबुलेंस ड्राइवर ने उनसे शव ले जाने के लिए मोटी रकम की मांग की. यहां तक की बाहर से भी किसी एंबुलेंस को एंट्री देने से इनकार कर दिया. पैसे ना होने के कारण गरीब पिता ने स्कूटर के जरिए बेटे का शव अन्नामय्या जिले के चितवेल मंडल स्थित अपने गांव ले जाने का फैसला किया. बता दें, यह गांव अस्पताल से 90 किलोमीटर है.
यह बात तेजी से हर जगह फैल गई जिसके बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया. अस्पताल सुप्रिटेंडेंट डॉ. भारती के अनुसार, उन्होंने नाइट ड्यूटी पर मौजूद सभी कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों को बुलाया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.
इस बीच, विपक्षी तेुलुगु देशम पार्टी (TDP) ने घटना को लेकर सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी पर निशाना साधा. TDP एमएलसी नारा लोकेश ने कहा, ''90 किलोमीटर एक पिता को दोपहिया वाहन पर बेटे के शव को ले जाने के लिए मजबूर किया गया.'' उन्होंने निजी एम्बुलेंस माफिया द्वारा राज्य में लोगों को लूटने का भी आरोप लगाया और सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी से इस पर एक्शन लेने को कहा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story