
x
पुलिस ने कुछ घंटों के अंदर ही इस मामले को सुलझा लिया है।
चंडीगढ़: जालंधर में तीन सगी बहनों की लाशें ट्रंक में मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस का कहना है कि तीनों की हत्या उनके ही पिता ने की थी। पुलिस ने कुछ घंटों के अंदर ही इस मामले को सुलझा लिया है। इन तीनों बहनों की हत्या उनके पिता सुनील मंडल ने ही की थी। पुलिस ने सुबह ट्रंक में शव मिलने के बाद उसे हिरासत में ले लिया था। सुनील मंडल ने पुलिस कस्टडी में पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि उसने गरीबी से तंग आकर बेटियों 9 साल की अमृता कुमारी , 7 साल की कंचन कुमारी और 3 साल की वासु 3 को मौत के घाट उतारा था।
सुनील मंडल के 5 बच्चे हैं। आरोपी ने पहले कहा था कि रात 8 बजे वे घर लौटे तो बच्चियां नहीं मिली। उन्होंने रात में ढूंढा लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। वह सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक काम पर गए थे। रात को पुलिस मौके पर भी आई थी और मोहल्ले वालों के साथ ढूंढा भी, लेकिन कोई पता नहीं चला था।
सुनील मंडल नशे का आदी है। शराब के नशे में चूर रहता है। लोगों ने बताया कि सुनील मंडल अक्सर अपने परिवार में झगड़ा करता था और उनके साथ मारपीट करता था। सुबह लोगों ने आरोपी को एक ट्रंक बाहर निकाल देखा था। लोगों ने देखा तो तीनों बच्चियों की लाशें पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
एसएसपी देहात मुखविंदर सिंह ने कहा कि तीनों बहनों के शरीर पर कोई मारपीट का निशान नहीं मिला है। पुलिस मेडिकल बोर्ड से तीनों का पोस्टमॉर्टम करवा रही है। उन्होंने कहा कि मौत के कारण का पता लगाने के लिए बोर्ड से मेडिकल करवाया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





