भारत

पिता की हैवानियत, 4 महीने के जुड़वां बच्चों को पटककर मार डाला

jantaserishta.com
12 May 2023 10:39 AM IST
पिता की हैवानियत, 4 महीने के जुड़वां बच्चों को पटककर मार डाला
x

DEMO PIC 

घटना के बाद से आरोपी फरार है।
गया (आईएएनएस)| बिहार के गया जिले के मगध मेडिकल कॉलेज थाना क्षेत्र में एक पिता की हैवानियत भरी खबर सामने आई हैं, जहां उसने अपने चार महीने के जुड़वां बच्चों को पटक-पटक कर मार डाला। पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन कर रही हैं। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस के मुताबिक, मगध कॉलोनी रोड नंबर पांच के रहने वाले देवेश शर्मा पारिवारिक विवाद में अपने चार महीने के दो बच्चों को पटक कर मार डाला। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है।
बताया जाता है कि देवेश नशे की हालत में अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। बुधवार की शाम में भी पति और पत्नी में विवाद हुआ था, जिसके बाद देवेश ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की थी। आरोप है कि आग-बबूला देवेश देर रात अपने दोनों जुड़वां बच्चों को जमीन पर पटक दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।
पत्नी का कहना है कि रात एक-दो बजे तक बच्चे स्वस्थ थे।
इधर, मगध मेडिकल थाना के प्रभारी शैलेश कुमार ने गुरुवार को बताया कि आरोपी ऑटो चलाने का काम करता है। पुलिस ने दोनों शवों को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दी है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story