भारत

शराब ने बना दिया कातिल, बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला

jantaserishta.com
27 April 2023 11:27 AM IST
शराब ने बना दिया कातिल, बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला
x
हत्या के मामले की गुत्थी सुलझा ली है और इस सिलसिले में उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
बेंगलुरू (आईएएनएस)| कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरू में 60 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के मामले की गुत्थी सुलझा ली है और इस सिलसिले में उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान ऑटो चालक नीलाधर के रूप में हुई है। मृतक की पहचान सुरक्षा गार्ड बासवाराजू के रूप में हुई है, जो आरोपी का पिता था।
घटना 15 दिन पहले गोविंदराजनगर थाना क्षेत्र से सामने आई थी। पुलिस ने पीड़ित बसवाराजू का क्षत-विक्षत शव उसके शेड से बरामद किया था।
शुरूआती जांच में उसके बेटे की भूमिका का पता चला और जब उसे हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई तो उसने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि नीलाधर और बसवाराजू गोविंदराजनगर के एक शेड में रहते थे। नीलाधर शराबी है।
उसने शराब के लिए अपने पिता से पैसे की मांग की और मना करने पर उसने अपने पिता पर ईंट से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story