भारत
पिता ने खुदकुशी की, मरने से पहले 3 बच्चों को हथौड़े से पीटकर मार डाला
jantaserishta.com
2 Feb 2023 10:20 AM IST

x
चौंकाने वाली घटना.
धारवाड़ (कर्नाटक) (आईएएनएस)| चौंकाने वाली घटना में, धारवाड़ जिले के सुल्ला गांव में बुधवार को एक पिता ने अपने तीन बच्चों को मौत के घाट उतारने के बाद खुदकुशी कर ली। मृत बच्चों की पहचान शरवानी (8), श्रेयस (6) और सृष्टि (4) के रूप में हुई है, जबकि उनके पिता की पहचान फकीरप्पा मदारा के रूप में हुई है, जिसने अपने तीन बच्चों की हत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
पुलिस के मुताबिक, मदारा ने अपनी पत्नी मुदकव्वा पर भी बेरहमी से हमला किया था, जिसे धारवाड़ के केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
आरोपी ने बच्चों पर तब हमला किया था जब वह सो रहे थे। हमले का कारण और उसके बाद मदार द्वारा खुदकुशी क्यों की गई इसकी वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है।
Tagsकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक पुलिसहत्याखुदकुशीक्राइमधारवाड़KarnatakaKarnataka NewsKarnataka PoliceMurderSuicideCrimeDharwad
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





