भारत

बेटियों को रातभर उल्टा लटकाकर प्रताड़ित करने वाला पिता हिरासत में

jantaserishta.com
28 March 2026 10:09 AM IST
बेटियों को रातभर उल्टा लटकाकर प्रताड़ित करने वाला पिता हिरासत में
x
पढ़ें पूरी खबर.
सांगली: महाराष्ट्र के सांगली से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जहां एक पिता ने चोरी के शक के आधार पर अपनी ही सगी बेटियों पर अमानवीय अत्याचार किया और उन्हें पूरी रात उल्टा लटकाए रखा. जिससे 10 वर्षीय सानिका की मौत हो गई. जबकि 11 वर्षीय अनुजा की हालत गंभीर हो गई. इस घटना से इलाका पूरी तरह से हिल गया है. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया.
दरअसल सांगली के बनपुरी गांव एक पिता ने अपनी दो बेटियों को चोरी के शक में उल्टा लटका दिया. दोनों बेटियां रातभर लटकी रहीं, जिससे एक की मौत हो गई. बताया जाता है कि बनपुरी में पड़ोसियों द्वारा लड़कियों पर चोरी का शक जताया गया था. जिसके बाद उनके निर्दयी पिता, दादू हैबत यमगरने ने दोनों बेटियों, सानिका और अनुजा के हाथ-पैर बांध दिए. फिर बुधवार को शाम लगभग 5 बजे उन्हें अपने घर के छत के एक लोहे के एंगल से उल्टा लटका दिया.
इसके बाद ये मासूम बच्चियां पूरी रात दर्द से कराहती रहीं, और बार-बार "पानी, पानी" चिल्लाती रहीं. हालांकि उनके माता-पिता ने उन्हें पानी की एक बूंद भी नहीं दी. ऊपर से खुद चेन की नींद सो गए. अगली सुबह यानी गुरुवार को सुबह 6 बजे, लड़कियों के दादा ने उन्हें बंधनमुक्त किया और नीचे उतारा. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और सानिका की मौत हो चुकी थी. जबकि अनुजा बेहोशी की हालत में थी.
अनुजा को उसकी घायल अवस्था में तुरंत एक अस्पताल ले जाया गया, जबकि मृत सानिका को एक दूसरे निजी अस्पताल में ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने पुष्टि कर दी कि सानिका की मृत्यु हो चुकी है. इतना ही नहीं बच्ची की मौत पर परिवार के सदस्यों ने गुपचुप तरीके से सानिका का अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया. लेकिन इसी दौरान अनुजा को होश आ गया और उसने पूरी यातना के बारे में डॉक्टर को बता दिया.
जिसके बाद डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी. फिलहाल पुलिस ने इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. दावा यह भी किया जा रहा है कि आरोपी पिता ने बेटियों को नीचे उतारने के लिए पिता पर भी हमला कर दिया. आटपाडी के पुलिस इंस्पेक्टर विनय बहिर ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story