भारत
अवैध संबंधों का शक: बेटे की चाकू से गोदकर हत्या, पिता गिरफ्तार
jantaserishta.com
1 May 2023 11:23 AM IST

x
मां की शिकायत पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
बिजनौर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में कोतवाली देहात थाना पुलिस ने 20 वर्षीय बेटे की चाकू से गोदकर हत्या करने के आरोप में पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शाहिद (45) के रूप में हुई। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी। बिजनौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) राम अर्ज ने सोमवार को बताया कि, 5 मार्च को पीआरवी पर सूचना मिली थी कि शाहिद नाम के शख्स ने अपने 20 वर्षीय बेटे गुलफाम को चाकू से गोदकर घायल कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। एएसपी ने कहा कि मृतक की मां की शिकायत पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मृतक की मां का आरोप था कि उसके पति ने अपने बेटे गुलफाम के साथ किसी विवाद को लेकर हुई बहस के बाद चाकू से गोदकर घायल कर दिया। इसके बाद गुलफाम की मृत्यु हो गई।
एएसपी ने कहा कि आरोपी शाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपराध को कूबल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी और बेटे गुलफाम के बीच अवैध संबंधों का शक था। इस लेकर आए दिन झगड़े होते थे। उसके बार-बार समझाने के बाद भी वह नहीं मान रहा था। इसलिए उसकी हत्या की।
एएसपी ने कहा, आरोपी शाहिद के खिलाफ कोतवाली देहात थाने में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 4/25 अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। हत्या में प्रयुक्त एक चाकू को बरामद किया गया है।
पुलिस ने कहा,आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





