भारत

बेटी की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार, गला कटा हुआ शव बरामद

jantaserishta.com
3 April 2023 2:45 PM IST
बेटी की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार, गला कटा हुआ शव बरामद
x
फैली सनसनी.
श्रीनगर (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में अपनी नाबालिग बेटी की कथित हत्या के आरोप में सोमवार को उसके पिता को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि खुरहामा गांव में 36 वर्षीय व्यक्ति को अपनी बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
बच्ची का गला कटा हुआ शव बुधवार को परिवार के घर के पास स्थित एक शेड से बरामद किया गया।
परिजनों ने पुलिस को बताया था कि बुधवार की शाम उनकी बेटी घर से एक दुकान से कुछ खरीदने के लिए निकली थी। देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने कहा, लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story