भारत
बेटी के प्रेम संबंध से नाराज पिता बना कातिल! हत्या कर शव बोरे में भरकर नदी में बहाया
jantaserishta.com
14 Oct 2026 10:00 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
मधेपुरा: मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के गोरराहा गांव में नाबालिग बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पिता दिनेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार बेटी के प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी और शव को बोरे में बंद कर पास की नदी में बहा दिया.
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस नदी में शव की तलाश कर रही है. जानकारी के अनुसार दिनेश यादव ने पहले अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी. उसने बताया था कि बेटी घास लाने के लिए खेत गई थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी.
इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. जांच के दौरान परिवार के सदस्यों के बयानों में विरोधाभास सामने आया. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी. पूछताछ के दौरान बच्ची की छोटी बहन ने घटना से जुड़ी अहम जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस का शक पिता पर गहरा गया.
पूछताछ में आरोपी पिता ने बताया कि वह बेटी के प्रेम संबंध से नाराज था. इसी नाराजगी में उसने कथित तौर पर दबिया से बेटी का गला काटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को एक बोरे में बंद किया और पास की नदी में बहा दिया.
इस संबंध में डीएसपी चेतनानंद झा ने बताया कि बच्ची के लापता होने की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की थी. परिवार के सदस्यों के बयानों में विरोधाभास मिलने पर जांच तेज की गई. बच्ची की छोटी बहन से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया.
वहीं, नदी में बहाए गए बच्ची के शव की तलाश के लिए खोजबीन जारी है. फिलहाल पुलिस शव की बरामदगी के प्रयास में जुटी है. शव मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और जांच की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





