भारत

नशा बना नासूर: शराब के लिए पैसे न देने पर पिता और चाचा-चाची को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

jantaserishta.com
13 April 2023 10:01 AM IST
नशा बना नासूर: शराब के लिए पैसे न देने पर पिता और चाचा-चाची को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार
x
तीन लोगों की गला दबाकर हत्या कर दी।
बागपत (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में तिहरे हत्याकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अंजल ने शराब खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार करने पर अपने पिता, चाचा और चाची की हत्या कर दी। घटना छपरौली थाना क्षेत्र के शबगा गांव में मंगलवार की रात को हुई।
बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि शराब के नशे में आरोपी ने अपने परिवार के तीन लोगों की गला दबाकर हत्या कर दी।
मृतकों की पहचान वीरपाल (58), श्रीपाल (60) और वीरमती (62) के रूप में हुई है।
वारदात को अंजाम देने के बाद अंजल पड़ोस के गांव सिरसाली में अपनी मौसी के पास गया।
उसने उन्हें वारदात के बारे में बताया। वह मौके पर पहंचीं और ग्रामीणों को घटना के बारे में बताया, जिन्होंने तब छपरौली पुलिस को फोन किया।
पुलिस ने कहा है कि अंजल ने शराब के नशे में अपराध को अंजाम दिया।
शराब के पैसे को लेकर उसका अपने पिता और चाचा से विवाद हो गया था। उन्हें शांत करने के लिए, उनकी चाची वीरमती ने हस्तक्षेप किया।
रात में, जब वे सो रहे थे, अंजल ने एक-एक करके उनकी गला दबाकर हत्या कर दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story