
x
देखें वीडियो.
ग्वालियर: घर में लगी भीषण आग, परिवार के तीन लोग जिंदा जले #Gwalior pic.twitter.com/c2jBMkodxz
— Janta Se Rishta News | जनता से रिश्ता न्यूज़ (@jantaserishta) June 20, 2024
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में गुरुवार सुबह एक तीन मंजिला इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मृतकों में पिता और उनकी दो बेटियां शामिल हैं। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित कैलाश नगर की है। विजय गुप्ता के तीन मंजिला मकान में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। मकान की दूसरी मंजिल पर ड्राई फ्रूट का गोदाम था। आग रसोई से शुरू हुई और उसने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया।
मकान में आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाए जाने से पहले ही मकान की एक दीवार को तोड़ा गया। अंदर तीन लोगों के शव मिले। तीनों की मौत दम घुटने से होने की आशंका है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। पिता और दोनों बेटियों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे गए हैं।
Tagsग्वालियरग्वालियर न्यूज़ग्वालियर पुलिसआगपुलिस आग न्यूज़GwaliorGwalior NewsGwalior PoliceFirePolice Fire News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





