
x
बदमाश लोगों से लूटपाट के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं।
रायपुर: छत्तीसगढ़ में बदमाश लोगों से लूटपाट के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। ऐसा ही तरीका राजधानी रायपुर में दो बदमाशों ने अपनाया। पहले खुद मोटरसाइकिल से गिर गए और जब पिता-पुत्र ने उनकी मदद करना चाहिए तो बदमाशों ने उन पर ही हमला कर दिया और लूटपाट की कोशिश की।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि सरस्वती नगर के शहीद मनमोहन सिंह बक्शी मार्ग पर दो लोग पैदल चले जा रहे हैं। अचानक दो युवक मोटरसाइकिल से गिरने का नाटक करते हैं। इस घटना को देखकर पिता-पुत्र उनकी मदद करना चाहते हैं और जब दोनों मदद के लिए उनके पास पहुंचते हैं तो बदमाश उनसे ही उलझ जाते हैं। यहां तक कि पैसा और मोबाइल लूटने की कोेशिश करते हैं।
सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर दिख रहा है कि लुटेरे एक योजना बनाकर पिता-पुत्र को अपना निशाना बनाते हैं। फिलहाल, पीड़ितों ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। पिता-पुत्र चंपा के निवासी बताए जा रहे हैं जो रेल से रायपुर पहुंचे थे और फिर कोटा इलाके में जा रहे थे। इसी दौरान यह वारदात हुई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
Tagsरायपुररायपुर पुलिसलूटपाट की कोशिशचाकूवायरल वीडियोRaipurRaipur policerobbery attemptknifeviral video
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





