भारत

पिता पुत्र पर 10 से ज्यादा लोगों ने किया हमला, पेशाब भी पिलाई गई, जाने पूरा मामला

jantaserishta.com
25 July 2021 10:15 AM IST
पिता पुत्र पर 10 से ज्यादा लोगों ने किया हमला, पेशाब भी पिलाई गई, जाने पूरा मामला
x
हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

राजस्थान के बाड़मेर से दलितों के उत्पीड़न का एक और मामला सामने आया है. यहां के बीजराड़ में गोहड़ का तला गांव में दुकान से सामान ले रहे दलित पिता पुत्र पर 15 लोगों ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि हमला पुरानी रंजिश के चलते हुआ. आरोप है कि हमला करने वाले लोगों ने पिता-पुत्र को जबरन बोतल से पेशाब भी पिलाई. हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए बाड़मेर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, रायचंद और उसका बेटा रमेश किराने की दुकान पर सामान लेने गया था. इसी दौरान खेत सिंह समेत करीब 15 लोग वहां लाठी और कुल्हाड़ी लेकर आ गए और हमला शुरू कर दिया. इस दौरान रायचंद के सिर में चोट आ गई और दांत भी टूट गया. रमेश के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं. रमेश के पैर में फ्रैक्चर हो गया.
जातिसूचक शब्दों का किया इस्तेमाल
अपनी शिकायत में रायचंद ने बताया कि पहले तो जबरदस्त तरीके से हमला किया गया और उसके बाद जातिसूचक शब्दों के साथ अपमानित किया गया. इतना ही नहीं पेशाब से भरी बोतल भी पिलाई गई. पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
भीलवाड़ा से भी ऐसा ही मामला आया था सामने
राजस्थान में दलितों के उत्पीड़न का यह पहला मौका नहीं है. इससे पहले इसी महीने भीलवाड़ा में दलित युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई की गई थी. इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था. इसके बाद पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया था. राजस्थान में दलित उत्पीड़न के लगातार आते मामलों को लेकर विपक्ष ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा था.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story