भारत

बाप-बेटे का 'मौत' का खेल, एक करोड़ का इंश्योरेंस क्लेम लेने का प्रयास, फर्जी एक्सिडेंट का सनसनीखेज मामला

jantaserishta.com
30 March 2025 2:12 PM IST
बाप-बेटे का मौत का खेल, एक करोड़ का इंश्योरेंस क्लेम लेने का प्रयास, फर्जी एक्सिडेंट का सनसनीखेज मामला
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस भी हैरान.
नई दिल्ली: लालच इंसान को किस हद तक अपराध की ओर धकेल सकता है, यह बात दिल्ली की इस घटना से समझी जा सकती है. दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिता ने इंश्योरेंस क्लेम के लिए बेटे की फर्जी मौत की कहानी रची. इस पूरी कहानी में उनका साथ एक वकील ने दिया, जिसने उन्हें कानूनी दांवपेंच समझाए. पुलिस को इस मामले का पर्दाफाश करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और आखिरकार साजिश का खुलासा कर पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया गया.
जानकारी के अनुसार, सबसे पहले पिता ने अपने बेटे गगन का एक करोड़ रुपये का जीवन बीमा कराया. इसके बाद, 5 मार्च की रात को एक फर्जी एक्सीडेंट की कहानी बनाई गई. कथित तौर पर गगन का एक्सीडेंट नजफगढ़ में हुआ और उसे मामूली चोटें आईं. वह एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुआ, फिर बड़े अस्पताल में रेफर करवा लिया. हालांकि, वह किसी बड़े अस्पताल गया ही नहीं.
कुछ दिन बाद पिता ने सभी को बताया कि उनके बेटे की मौत हो गई है और घर में अंतिम संस्कार कर दिया गया. यहां तक कि उन्होंने गगन की तेरहवीं भी कर दी, जिससे किसी को शक न हो. इसके बाद पिता ने इंश्योरेंस क्लेम के लिए आवेदन किया.
इस पूरे मामले में ट्विस्ट तब आया, जब 11 मार्च को एक शख्स नजफगढ़ थाने पहुंचा और उसने पुलिस को बताया कि 5 मार्च को उससे एक एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई थी. इस कबूलनामे के बाद नजफगढ़ पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन पुलिस को न तो एक्सीडेंट का कोई सबूत मिला, न ही किसी अस्पताल से मौत की कोई जानकारी मिली.
फिर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई. पुलिस की जांच में स्पष्ट हो गया कि न कोई एक्सीडेंट हुआ और न ही किसी की मौत हुई. पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि जिस गगन की मौत के दावे किए जा रहे हैं, उसका कुछ महीने पहले ही एक करोड़ रुपये का इंश्योरेंस कराया गया था. पुलिस को दाल में कुछ काल लगा. इसके बाद पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो सारा सच सामने आ गया.
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गगन की इंश्योरेंस पॉलिसी कुछ महीने पहले ही ली गई थी. इस बात ने पुलिस को शक में डाल दिया. जब सख्ती से पूछताछ की गई तो सारा सच सामने आ गया. गगन और उसके पिता ने वकील की सलाह पर एक करोड़ रुपये का इंश्योरेंस क्लेम पाने के लिए यह कहानी रची थी, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से यह फर्जीवाड़ा पकड़ा गया. पुलिस ने गगन और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है. इसके अलावा, इस साजिश में शामिल वकील की भूमिका की भी जांच हो रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story