भारत

पिता-पुत्र के पास था ट्रैक्टर, तभी...सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो

jantaserishta.com
11 Nov 2024 5:54 PM IST
पिता-पुत्र के पास था ट्रैक्टर, तभी...सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो
x
सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड.
फरीदाबाद: फरीदाबाद के गाजीपुर नगला रोड पर एक दर्दनाक हादसे में 4 साल के मासूम और उसके पिता को गंभीर चोटें आई हैं. दुकान के बाहर सीढ़ी पर बैठे पिता-पुत्र को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया. इस हादसे के बाद दोनों घायलों को फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है. इस घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि राजा अपने बेटे अमित के साथ दुकान के बाहर बैठा था. तभी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर सीधे उन पर चढ़ गया. इस हादसे में मासूम का पैर काटना पड़ा. पिता के पैरों में भी गंभीर चोटें आई हैं, जिनका ऑपरेशन होना है.
घायल पिता राजा ने बताया कि वो अपने बेटे के साथ बैठे थे. तभी अचानक एक ट्रैक्टर ने हमें कुचल दिया. जिसके बाद मेरे बेटे का एक पैर काटना पड़ा. इस हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने ट्रैक्टर चालक की पिटाई की, लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया.
इस घटना पर पुलिस का कहना है कि अभी तक पीड़ित परिवार की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. सब-इंस्पेक्टर श्री राम ने कहा कि पीड़ित परिवार से हमें दो दिन में शिकायत मिलने की उम्मीद है. शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. घायल बच्चे के फूफा कालीचरण ने सरकार से मुआवजे की मांग की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story